ऊना कांग्रेस की नई कार्यकारिणी तय

MC Shimla Election 2023: कांग्रेस ने मंत्रियों व पार्टी विधायकों को सेक्टर वाइज सौंपी प्रभारी और सह प्रभारी की जिम्मेदारियां

शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला  के अनुमोदन  के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिए  मंत्रियों व पार्टी विधायको की सेक्टर वाइज प्रभारी, सह प्रभारी की जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।
कांग्रेस महासचिव सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि-

सेक्टर 1 कृष्णा नगर,राम बाजार,लोअर बाजार व जाखू के लिये विधायक सुधीर शर्मा  को प्रभारी,व सीपीएस आशीष बुटेल को सह प्रभारी के साथ विधायक संजय रत्न,यादवेंद्र गोमा व चैतन्य शर्मा को लगाया गया हैं।
सेक्टर 2 टूटू,मंजयाट, बालूगंज,व कच्ची घाटी में चंद्र कुमार प्रभारी,सह प्रभारी संजय अवस्थी के साथ इंद्र दत्त लक्खन पाल व मलेंद्र राजन को लगाया गया हैं।
सेक्टर 3 भराड़ी,रुलदू भट्टा, कैथू व अनाडेल में राजेंद्र राणा प्रभारी,किशोरी लाल सह प्रभारी के साथ देवेंद्र भुट्टो व विनोद सुलतानपुरी को लगाया गया है।
सेक्टर 4  समरहिल,टूटीकंडी, नाभा व फागली में डॉ कर्नल धनीराम शांडिल प्रभारी राम कुमार सह प्रभारी के साथ अजय सोलंकी व चंद्र शेखर को लगाया गया हैं।
सेक्टर 5  उप्पर ढली ,लोअर ढली,शांति विहार,भट्टाकुफर, कुसम्पटी में रोहित ठाकुर प्रभारी,सह प्रभारी राजेश धर्माणी के साथ नंद लाल व भुवनेश्वर गौड़ को लगाया गया हैं।
सेक्टर 6 बेनमोर, इंजन घर,संजोली चौक,सांगटी में जगत सिंह नेगी प्रभारी,मोहन लाल ब्राक्टा सह प्रभारी के साथ रवि ठाकुर व भवानी सिंह पठानिया को लगाया गया हैं।
सेक्टर 7  कंगना धार,पटियोग,न्यू शिमला खलीनी व कनलोग में हर्षवर्धन चौहान प्रभारी,सुंदर सिंह ठाकुर सह प्रभारी के साथ सुरेश कुमार व सुदर्शन बबलू को लगाया गया है।
सेक्टर 8 मल्याणा,पंथा घाटी, छोटा शिमला व विकास नगर में विनय कुमार  प्रभारी रघुवीर सिंह बाली सह प्रभारी के साथ नीरज नय्यर, केवल सिंह पठानिया को लगाया गया हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed