शिमला : प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार पूरे बहुमत से सत्ता वापसी करेगी। प्रदेश में भाजपा का सत्ता का सपना कभी पूरा नहीं होगा।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन विनोद ज़िंटा ने सांसद अनुराग ठाकुर के उस बयान को जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार कम हो रहा है पर तीव्र प्रतिक्रिया देते हुए तंच किया है कि अनुराग ठाकुर की दृष्टि में दोष हो गया है। उन्हें अपनी आंखों को किसी अच्छे नेत्र विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए।
अमित नंदा ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह मजबूत है और जनमत भी कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की जो साजिश रची थी उसमें उसे मुंह की खानी पड़ी। लोगों ने प्रदेश में भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है,ऐसे में वह प्रदेश में सत्ता वापसी के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है जो कभी पूरे नही होते।विनोद ज़िंटा ने एक कहा है कि भाजपा प्रदेश के लोगों को गुमराह नही कर सकती। उन्होंने कहा है कि भाजपा के सभी नेता अपनी डफली अपना राग अलाप रहें है। सभी भाजपा नेता एक दूसरे को पछाड़ कर आगे बढ़ने की होड़ में लगे है। कई गुटों में बटी भाजपा का प्रदेश में अस्तित्व ही दोराहे पर खड़ा है इसलिए उसे अपनी चिंता करनी चाहिए न कि कांग्रेस की।