शिमला: रोहड़ू में हत्या के मामले में तीन दोषियों को आजीवन कारावास
शिमला: रोहड़ू में हत्या के मामले में तीन दोषियों को आजीवन कारावास
रोहड़ू: माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, रोहड़ू ने हत्या के एक मामले में मोहन सिंह (44 वर्ष), गोपाल पुन (44 वर्ष) और प्रकाश बहादुर (56 वर्ष) को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस संबंध में पुलिस थाना रोहड़ू, जिला शिमला में 19 फरवरी 2025 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी संख्या 17/2025 दर्ज की गई थी।