टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों के लिए साक्षात्कार 2 दिसंबर को

धर्मशाला:  एचएमसीई वैली प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना में टक्निकल एसोसिएट के पुरूष तथा महिलाओं के 25 पद भरे जाने हैं। यह जानकारी जिला रोज़गार अधिकारी अक्षय कुमार ने देते हुए बताया है कि 18 से 32 वर्ष की आयु के बारहवीं, आईटीआई डिप्लोमा प्राप्त व्यक्ति पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 20,500 से 25 हजार रूपये प्रतिमाह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएँगी।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र साथ लेकर 2 दिसंबर को एसडीएम ऑफिस, शाहपुर में सुबह 10 बजे पहुंचकर उक्त साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed