मण्डी: जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक बैठक 15 दिसंबर, 2026 को आयोजित की जा रही है। जिला परिषद के सचिव ने आज यहां बताया कि जिला परिषद के भ्यूली स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित होने वाली इस बैठक में गत बैठक की पुष्टि, गत आय-व्यय का अनुमोदन एवं अन्य मदों पर चर्चा की जाएगी।