किन्नौर जिला से भर्ती किए जाएंगे सुरक्षा पर्यवेक्षक के 90 पद

रिकांगपिओ : जिला किन्नौर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर हिमाचल प्रदेष द्वारा सुरक्षा पर्यवेक्षक के लिए 90 पद निकाले गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर रणवीर सिंह ने बताया कि सुरक्षा पर्यवेक्षकों का वेतन 18,500 से 24 हजार रुपए प्रतिमाह होगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु वर्ग 19 से 40 वर्ष, अभ्यर्थी की लम्बाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर तथा वजन 54 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से सम्बन्धित योग्यता रखते हो, वह अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 03 दिसम्बर, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ तथा 04 दिसम्बर, 2026 को खण्ड रोजगार कार्यालय पूह व 05 दिसम्बर, 2026 को खण्ड रोजगार कार्यालय भावानगर में प्रातः 11ः00 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।
रणवीर सिंह ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार के नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिर्वाय है तथा जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वे घर बैठे ही आवेदक सम्बंधित साईट eemis.hp.gov.in में जा कर आनलाईन पंजीकृत कर सकते है।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 01786-222291 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed