शिमला: मालरोड पर युवक की हत्या का आरोपी पुलिस ने सिरसा से किया गिरफ्तार

शिमला: राजधानी शिमला के मॉल रोड में युवक की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिमला पुलिस  ने सतिंदर पाल नाम के आरोपी को हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार किया है। पुलिस की दो टीमें  हरियाणा के रानिया (सिरसा) निवासी आरोपी सितेंद्र पाल सिंह की तलाश में जुटी थीं। आरोपी को पकड़ कर शिमला लाया जा रहा है। 

बता दें कि शिमला के मालरोड पर पुलिस सहायता कक्ष के सामने रेस्टोरेंट के कर्मचारी की तेजधार हथियार (गंडासी) से हत्या की गई थी। आरोपी आधी रात को रेस्टोरेंट में घुसा और तोडफ़ोड़ करने के बाद रेस्टोरेंट के 21 वर्षीय कर्मचारी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस वारदात में कर्मचारी की मौत हो गई।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed