Himachal : राज्‍यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, सीएम ने किया मतदान

हिमाचल: प्रदेश विधानसभा परिसर में राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार सुबह 9 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान का रिजल्ट भी आज ही घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी और भाजपा के प्रत्याशी हर्ष महाजन के बीच मुकाबला है। आज शाम को नतीजा घोषित होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी राज्यसभा सीट के लिए अपना वोट डाल दिया है। उप सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी आज विधानसभा पहुंचे और राज्यसभा सीट के लिए मतदान किया। सदन के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने मतदान किया। विधायक भी विधानसभा पहुंचे और वोट डाल रहे हैं। 

प्रदेश में 68 विधायकों में कांग्रेस के 40, भाजपा के 24 और निर्दलीय 3 विधायक हैं।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का बतौर राज्यसभा सांसद कार्यकाल पूरा होने के बाद चुनाव हो रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed