क्या बिगड़ जाएंगे प्रदेश में राजनीतिक समीकरण…? परिणाम कुछ ही देर में

हिमाचल : प्रदेश में राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए वोटिंग पूरी हो गई है। लेकिन मतगणना से पहले राजनीतिक गलियारों में काफी उठक-पठक देखने को मिल रही है। हिमाचल प्रदेश में क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चाओं से राजनीतिक माहौल काफी गरमाया हुआ है।

 एक तरफ भाजपा जहां कांग्रेस के समीकरण बिगड़ने का इशारा कर रही है तो वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा बयान दिया कि अगर कोई विरोध में वोट डालता है तो इसका मतलब सौदेबाजी हुई होगी। ऐसे में प्रदेश की राजनीति में काफी हलचल पैदा हो गई है। कांग्रेस के पास 40 और भाजपा के पास सिर्फ 25 विधायक थे। अगर देखा जाए तो कांग्रेस मजबूत स्थिति में दिख रही थी लेकिन सता पक्ष और विपक्ष की ब्यानबाजी ने राजनीतिक समीकरण बिगाड़ दिए हैं।

सुक्खू ने कहा कि सभी विधायकों ने पार्टी की विचारधारा के अनुसार ही वोट डाला है। जब परिणाम आएगा तभी पता चलेगा। भाजपा में अंतरात्मा नाम की कोई चीज नहीं है, वहां पैसा ही अंतरात्मा है। यदि कोई पार्टी के विरोध में वोट डालता है तो इसका मतलब कहीं ना कहीं कोई सौदेबाजी की होगी। चुनाव में अंतरात्मा नहीं, बल्कि पार्टी की विचारधारा को सुना जाता है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के पास बहुमत है, लेकिन गणित बिगड़ने में समय नहीं लगता है। उन्होंने विधायकों को अपनी अंतर आत्मा की आवाज सुनकर वोट डालने की अपील की है। जिससे हिमाचल राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष में कुछ हद तक परेशानी देखने को मिल रही है।

आज विधानसभा के भीतर भी सत्ता पक्ष पहले की तरह मजबूत स्थिति में नजर नहीं आया। जबकि विपक्ष आक्रामक स्थिति में था। खैर रिजल्ट क्या होगा! ये तो आने वाला समय ही तय करेगा लेकिन प्रदेश की राजनीति आज एक दिलचल्प मोड़ पर है जिसके परिणाम पर प्रदेश के लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा के समीकरण बिगाड़ने के दावे कितने सही साबित होते हैं और कांग्रेस विधायकों की नाराजगी भी कितनी भारी पड़ती है। यह रिजल्ट घोषित होने के साथ सारी तस्वीर साफ़ हो जाएगी तब तक चर्चा और कयास जारी रहेंगे।

कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी माना कि कांग्रेस विधायकों में नाराज़गी थी। उसे दूर किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा पर सबने पार्टी के ही पक्ष में वोट किया है। विधानसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed