बंसीलाल 37 वर्षों की सेवाकाल के उपरांत सेवानिवृत, उपायुक्त ने उन्हें सम्मानित कर दी गरिमापूर्ण विदाई

शिमला : उपायुक्त कार्यालय शिमला में 37 वर्षों के सेवाकाल के उपरांत कार्यरत बंसी लाल, सेवादार आज सरकारी सेवा से सेवानिवृत हुए। उनके सम्मान में उपायुक्त कार्यालय परिसर के बचत भवन शिमला में उनकी सेवानिवृति के उपलक्ष्य पर उन्हें सम्मान व गरिमापूर्ण विदाई देने के लिए समारोह व प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी शीला चैहान व परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थी।

इस अवसर पर उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने बंसी लाल द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना की तथा उनकी दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। अमित कश्यप ने उपायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों की ओर से बंसी लाल को उपहार देकर सम्मानित कर गरिमापूर्ण विदाई दी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) प्रभा राजीव, एडीएम (प्रोटोकॉल) जीसी नेगी, उपमंडलाधिकारी नीरज चांदला, उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ शिमला के प्रधान दिनेश शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान नवीन शर्मा तथा महासचिव केसर सिंह नेगी तथा उपायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *