हिमाचल: प्रदेश में सरकारी अस्पतालों में स्थापित क्रसना लैब की हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई। शुक्रवार को सुबह सीएम के दखल के बाद स्वास्थ्य सचिव ने क्रस्ना लैब प्रबंधन की बैठक बुलाई थी। इसी बैठक में हड़ताल को खत्म करने पर सहमति बनी है। स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक के बाद हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया है।