मण्डी शहर में इंदिरा मार्केट के पास सड़क मार्ग अस्थायी रूप से रहेगा बंद

मण्डी : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने मंडी शहर में इंदिरा मार्केट के समीप अशोका ढाबा से आज़ाद ड्राई क्लीनर तक सड़क मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए 24 नवंबर को रात्रि 9:00 बजे से 2 दिसंबर तक अस्थायी रूप से बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

जिला दंडाधिकारी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार यह निर्णय इंदिरा मार्केट एवं होटल मेफेयर क्षेत्र में सीमेंट कंक्रीट तथा पेवर ब्लॉक बिछाने के आवश्यक निर्माण कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के दृष्टिगत तथा निर्माण कार्य के दौरान आम जनता, पैदल यात्रियों तथा वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि कार्यस्थल पर सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं तथा निर्धारित अवधि के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए। जिला प्रशासन ने आम जनता एवं वाहन चालकों से अस्थायी यातायात प्रतिबंधों के दौरान सहयोग की अपील की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed