हिमाचल: कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च; प्रदेश भर से 15 से 20 हजार लोगों के शामिल होने का लक्ष्य
हिमाचल: कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च; प्रदेश भर से 15 से 20 हजार लोगों के शामिल होने का लक्ष्य
शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों से 26 नवम्बर को संविधान दिवस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अभियान संविधान रक्षा दिवस पर होने वाले मार्च में लोगों की अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों जिला,ब्लॉक व अग्रणी संगठनों व विभागों के पदाधिकारियों के साथ वरचुल बैठक को सम्बोधित करते हुए रजनी पाटिल ने कहा कि प्रदेश में संविधान रक्षा मार्च में पार्टी के सभी नेताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है ओर इसमें किसी भी प्रकार की अवहेलना सहन नही होगी। प्रदेश संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने शिमला में होने वाले संविधान रक्षा मार्च पास की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि 26 नवम्बर को प्रदेश भर से 15 से 20 हजार लोगों के इस मार्च में शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बारे सभी जिला,ब्लॉक अध्यक्षों सभी अग्रणी संगठनों व विभागों के अध्यक्षों की जिम्मेवारियां तय की गई है। ज़िंटा ने कहा कि शिमला में होने वाले संविधान रक्षा मार्च चौड़ा मैदान स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से शुरू होकर रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समुख सम्पन्न होगा। बैठक को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के नव नियुक्त सह प्रभारी कमल कांत शर्मा व डॉक्टर राहुल राजभर ने भी पार्टी के सभी नेताओं से संविधान रक्षा मार्च को पूरे तालमेल के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नव नियुक्त सचिव जैनब चंदेल ने भी इस बैठक में भाग लेते हुए कांग्रेस के इस महा अभियान संविधान रक्षा मार्च पास में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।