हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि आयोग द्वारा 23 से 30 नवंबर तक आयोजित की जा रही पटवारी पोस्ट कोड-25027 की भर्ती परीक्षा के परीक्षा सेंटरों की सूची में श्री राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजूकेशन की लोकेशन पहले गलती से वार्ड नंबर-8 प्रतापनगर, हमीरपुर लिख दी गई थी।
डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि श्री राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजूकेशन की वास्तविक लोकेशन भोटा के निकटवर्ती गांव चौराव मनसूई में है। इसलिए, जिन उम्मीदवारों को श्री राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजूकेशन का सेंटर आवंटित हुआ है, वे भोटा के निकटवर्ती गांव चौराव मनसूई में स्थित इस संस्थान में निर्धारित तिथि एवं समय पर परीक्षा के लिए उपस्थित हों।
सचिव ने बताया कि इस संस्थान की जीपीएस लोकेशन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है और उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से भी सूचित कर दिया गया है।