ऊना: हिमाचल के ऊना जिले के टाहलीवाल क्षेत्र के एक उद्योग में भीषण अग्निकांड से लाखों की संपत्ति जलकर राख होने की सूचना है। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की आठ गाड़ियां भी कम पड़ गईं। आग में पीड़ित का करीब 50 लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शनिवार रात करीब दो बजे भड़की आग पर रविवार देर सायं अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात को करीब दो बजे टाहलीवाल स्थित एक डिस्पोजेबल उत्पाद बनाने वाली औद्योगिक इकाई में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।