हिमाचल: प्रदेश में 31 अगस्त से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शिमला मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के अलग-अलग इलाकों में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक भारी बारिश के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 अगस्त व 4 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। जबकि 31 अगस्त से 3 सितंबर तक कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।