शिमला : खिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर प्रदेश कांग्रेस ने ट्रेड यूनियनों,किसानों बागवानों के आज के देशव्यापी भारत बंद का पुरजोर समर्थन किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि अमेरिका के साथ किया गया व्यापार समझता देश के हितों के खिलाफ है। विशेष तौर पर किसानों बागवानों को इस समझौते से भारी नुकसान होगा।
विनय कुमार ने आज जारी एक प्रेस बयान में केंद्र की भाजपा की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगे गुटने टेक दिए हैं। केंद्र की भाजपा सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही है और देश की साख को दांव पर लगाया जा रहा है। ऐसा लगता है कि देश एक बार फिर विदेशी हकूमत का गुलाम बनने जा रहा है।
विनय कुमार ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संसद के भीतर देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बोलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र का ह्रास कर भाजपा देश के संविधान को कमजोर कर रही है।
विनय कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बंद करने को भी पूरी तरह अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रदेश के साथ भेदभाव कर प्रदेश के अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के किसी भी दबाव में आने वाली नहीं। कांग्रेस देश व प्रदेश के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। कांग्रेस देश व प्रदेश के लोगों, किसानों बागवानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके हितों की रक्षा के लिये किसी भी लड़ाई से पीछे हटने वाली नहीं।