जंगलों में लगने वाली आग की सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर जारी
जंगलों में लगने वाली आग की सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर जारी
शिमला: अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल शिमला ज्योति राणा ने आज यहां जानकारी दी कि मुख्य अरण्यपाल वन हिमाचल प्रदेश द्वारा जंगलों में आगजनी से संबंधित घटनाओं की तुरंत सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर: 1800-180-1916 जारी किया गया है ताकि आग को समय रहते काबू किया जा सके और प्राकृतिक वन संपदा को सरंक्षित रखा जा सके।