नगर निकायों के चुनाव परिणामों से साफ हो गया कि प्रदेश का जनमत कांग्रेस के साथ है – प्रतिभा सिंह

शिमला : पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने नगर निकायों के चुनावों में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश के लोगों का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस विकास के नाम पर चुनाव लड़ती है जबकि भाजपा लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर उनसे वोट हथयाने का प्रयास करती है।
प्रतिभा सिंह ने आज एक बयान में कहा कि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलती है जबकि भाजपा क्षेत्रवाद व धर्म के नाम पर रजनीति करती है। उन्होंने कहा कि नगर निकायों के चुनाव परिणामों से साफ हो गया है कि प्रदेश का जनमत कांग्रेस के साथ है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि चार नगर निगमों के चुनावों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहरायेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के चुनावों में भी कांग्रेस समर्थित प्रत्यशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ भाजपा के किसी भी झूठ से लोगों को आगह करते हुए ग्रामीण संसद को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा है कि ग्रामीण विकास ही कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य है और लोगों को घर बैठे कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले इसके लिये कांग्रेस विचारधारा को मजबूत करना होगा।
प्रतिभा सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed