शिमला: विकास खंड रोहड़ू की ग्राम सभा करालश के मतदान केंद्र में आंशिक संशोधन

शिमला: जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त शिमला  अनुपम कश्यप  द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विकास खंड रोहड़ू की ग्राम सभा करालश के वार्ड नंबर-2 (करालश-2) के मतदान केंद्र में आंशिक संशोधन किया गया है।
पूर्व में अधिसूचित मतदान केंद्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला जूनीधार के स्थान पर अब संशोधित मतदान केंद्र राजकीय उच्च पाठशाला बलसा(इन्दकली) निर्धारित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि वे संशोधित मतदान केंद्र की जानकारी ध्यान में रखते हुए मतदान प्रक्रिया में भाग लें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed