शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल ‘शक्तिपीठों’ का भी प्रदेश है। हम माता नैना देवी जी के लिए एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार करने जा रहे हैं, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस कार्य में हम मंदिरों और शक्तिपीठों के आसपास पर्याप्त स्थान, सौंदर्य और दृश्यावली का विशेष ध्यान रख रहे हैं।
इसके लिए हमने 25 करोड़ रुपये का बजट रखा है, जिसमें माता नैना देवी जी और माता ज्वालामुखी जी दोनों शामिल हैं।
जिस भी विधानसभा क्षेत्र में कोई शक्तिपीठ होगा, वहाँ यदि स्थानीय विधायक सदस्य नहीं हैं, तो उन्हें हम Special या Permanent Invitee बनाएँगे।
एक वर्ष के भीतर इसका मास्टर प्लान तैयार कर बुजुर्गों के लिए लिफ्ट, दुकानदारों के लिए पर्याप्त स्थान, बैठने की सुविधाएँ आदि शामिल की जाएँगी। परिसर की पौराणिक सुंदरता को भी विशेष दृष्टि से संरक्षित किया जाएगा।
अगले छह महीनों में इससे संबंधित Religious Architect का कार्य शुरू करेंगे।