शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज विधानसभा के दौरान सदन में कहा कि Medical Technology और Medical Colleges में सुधार के लिए हम बहुत तेजी से काम कर रहे हैं। इसी प्रकार, शिक्षा के क्षेत्र में भी तेजी से काम किया जा रहा है। इन दोनों महत्वपूर्ण क्षेत्रों की मैं स्वयं भी नियमित रूप से समीक्षा करता हूँ।
आगामी 1 वर्ष के भीतर Medical Education और शिक्षा के क्षेत्र में सभी पदों को भर दिया जाएगा। और जहाँ आवश्यकता होगी, वहाँ High-end Technology की व्यवस्था भी पूरी की जाएगी।