शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल योजना और अटल आदर्श विद्यालय योजना अलग-अलग हैं। अटल आदर्श विद्यालय में हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है, जबकि डे-बोर्डिंग स्कूल में बच्चे सुबह आएँगे और शाम को घर लौटेंगे। यह सुविधा प्री-नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए उपलब्ध होगी।
छोटे बच्चे शारीरिक रूप से कमजोर हो रहे हैं। इसलिए, हमने योजना बनाई है कि स्कूल में उन्हें पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण प्रदान किया जाएगा। साथ ही, बच्चों को स्कूल के भीतर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और ट्यूशन की सुविधा मिलेगी, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ करें।











