चंबा में विद्युत परियोजना की कॉलोनी में आग: एक व्यक्ति की मौत

चंबा: चंबा जिले के चांजू में निर्माणाधीन 48 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना की कॉलोनी में आग लगने से एक कर्मचारी जिंदा जल गया। मृतक की पहचान बिंदू पुत्र धर्मचंद निवासी गांव संगेड़ डाकघर रजेरा के रूप में हुई है। मृतक चांजू में पावर प्रोजेक्ट बनाने वाली कंपनी में कार्यरत था। शुक्रवार रात को अचानक कॉलोनी में आग भड़क गई। चंद मिनटों में आग पूरी कॉलोनी में फैल गई। कॉलोनी में रहने वाले अन्य कर्मचारी आग की चपेट में आने से पहले सुरक्षित बाहर निकल आए। लेकिन बिंदू जब कमरे से नहीं निकला तो अन्य कर्मचारियों ने उसका दरवाजा खोलने का प्रयास किया। लेकिन, दरवाजा अंदर से बंद था। इसके चलते वह बुरी तरह झुलस गया। जब तक उसे कमरे से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed