वीरभद्र हटाओ प्रदेश बचाओ के तहत भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन

भाजपा ने ज़िलाधीश के माध्यम से राज्यपाल को  सौपा ज्ञापन

भाजपा ने ज़िलाधीश के माध्यम से राज्यपाल को सौपा ज्ञापन

शिमला: भाजपा शिमला मंडल द्वारा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप की अध्यक्षता में वीरभद्र हटाओ प्रदेश बचाओ के तहत आज शिमला के ज़िलाधीश कार्यालय के समीप धरना प्रदर्शन किया गया। ज़िलाधीश के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी सौपा गया जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की भष्टाचारी सरकार को तुरंत बर्खास्त कर नय चुनाव करवाने की मांग की गयी। इस कार्यक्रम में शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज राज्यसभा सांसद विमल कश्यप सूद प्रदेश प्रवक्ता गणेश दत्त प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद विमल कश्यप ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा की जब से सीबीआई ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है तबसे मुख्यमंत्री हिमाचल में ना रहे कर दिल्ली के ही चक्कर लगा रहे है ताकी वह अपने वकीलों से मिल कर अपने बचाव के तरीके ढूंढ सके।

उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज ने कहा की प्रदेश की कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भ्रष्टाचार को खत्म करने की रात दिन दुहाई देते है लेकिन भरष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस पार्टी और वीरभद्र सिंह एड़ी चोटी का दम लगा रहे है।

प्रदेश प्रवक्ता गणेश दत्त ने धरना प्रदर्शन में उपस्तिथ कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा के कार्यकर्त्ता तबतक चैन से नहीं बैठेगे जबतक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने पद से त्याग पत्र नहीं दे देते।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *