हिमाचल: प्रदेश में 1 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार

हिमाचल: प्रदेश में एक मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 26 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते 26, 27, 29 फरवरी और 1 मार्च को राज्य के मध्य एवं उच्च कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा प्रदेश में शनिवार को कुछ स्थानों में बर्फबारी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed