हिमाचल: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों-गैर शिक्षकों को चार अप्रैल तक अवकाश

हिमाचल: प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित, टॉप-3 पर बेटियों का डंका-ओजस्विनी, वृंदा व कनुप्रिया रही ओवरऑल टॉपर

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम 79.4 प्रतिशत रहा है। 8139 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हुए हैं। वर्ष 2022 में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा था। सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी शिक्षा बोर्ड की बेवसाइट पर परिणाम चेक कर सकते हैं। 105369 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। 83418 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। 13335 विद्यार्थियों कां कंपार्टमेंट आई है। परीक्षा परिणाम 79.4 फ़ीसदी रहा है।

मेरिट के 110 स्थानों में 67 स्थान सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने हासिल किया है, जबकि निजी स्कूलों के विद्यार्थी 43 स्थानों पर ही मेरिट में अपना स्थान बना पाए हैं। कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय की ऑलओवर मेरिट लिस्ट में पहले तीन स्थानों पर सरकारी स्कूलों ने कब्जा किया है। जिला ऊना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी की विज्ञान संकाय की छात्रा ओजस्विनी उपमन्यु (493/98.6%) अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही हैं। वहीं दूसरे स्थान पर सिरमौर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहन की वृंदा ठाकुर ने (492/98.4%) अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुरू की कनुप्रिया ने (491/98.2%) अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।


सम्बंधित समाचार

Comments are closed