जोगिन्दर नगर मेला के दौरान महिलाओं के लिए आयोजित हुई मटका फोड़, मटका दौड़ व म्म्युजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता
जोगिन्दर नगर, 03 अप्रैल- राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के अवसर पर महिलाओं के लिए आज मटका फोड़, मटका रेस तथा म्युजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में महिला मंडल स्यूरी की शारदा, मटका दौड़ में महिला मंडल खील घमरेहड़-2 की प्रीता देवी तथा म्युजिकल चेयर रेस में महिला मंडल भचकेहड़ा टिकरू की रीनू प्रथम स्थान पर रहीं। मटका फोड़ प्रतियोगिता में कुल 43, मटका दौड़ में 19 तथा म्युजिकल चेयर रेस में कुल 43 महिला मंडलों ने भाग लिया।
यह जानकारी देते हुए महिलाओं की खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजन समिति की संयोजिका एवं प्रधानाचार्य आईटीआई ई. नवीन कुमारी ने बताया कि मटका फोड़ प्रतियोगिता में महिला मंडल लाहड (बीड़) की किरणा दूसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह मटका दौड़ प्रतियोगिता में महिला मंडल छपरोट की रजनी देवी दूसरे स्थान पर रहीं। इसी दौरान आयोजित म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता में महिला मंडल खील घमरेहड़-2 की प्रीता देवी दूसरे तथा महिला मंडल हार मझवाड़ की कांता देवी तीसरे स्थान पर रहीं।