कर्नाटक में शपथ ग्रहण समारोह कल, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू भी होंगे शामिल

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कर्नाटक में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए हैं। कर्नाटक में सिद्धारमैया मुख्यमंत्री व डीके शिवकुमार उप-मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। बुधवार देर रात सहमति बनने के बाद कांग्रेस ने वीरवार को इसकी औपचारिक घोषणा भी कर दी। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को दोपहर 12:30 बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी हिस्सा लेंगे। उन्हें इस शपथ ग्रहण समारोह में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed