शिमला: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की 28 नवंबर को प्रातः 11:00 बजे बचत भवन, उपायुक्त कार्यालय परिसर, शिमला में आयोजित होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। यह बैठक शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं दिशा समिति के अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित होनी थी। उपायुक्त-सह-सदस्य सचिव, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति, शिमला अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक की आगामी तिथि एवं समय के संबंध में अलग से सूचित किया जाएगा।