7 जून से 12 जून तक बैंकों में सार्वजनिक लेन-देन प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक होगा : ए.के. गुप्ता

हिमाचल: कोऑपरेटिव बैंक की सेवाएं 5 दिन रहेगी बंद

हिमाचल: प्रदेश राज्य सहकारी बैंक 17 जुलाई शाम 5 बजे से 22 जुलाई सुबह 10 बजे तक अपने कोर बैंकिंग सिस्टम को नए फिनाकल प्लेटफॉर्म पर अपग्रेड करेगा। इस दौरान एटीएम, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, आईएमपीएस, एनईएफटी और आरटीजीएस सहित अधिकांश डिजिटल सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। बैंक ने ग्राहकों से पहले ही जरूरी लेनदेन पूरा करने की अपील की है। इस दौरान बैंक का मौजूदा कोर बैंकिंग समाधान (सीबीएस) नए और अत्याधुनिक फिनाकल कोर बैंकिंग समाधान में माइग्रेट किया जाएगा, जिसके चलते अधिकांश बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

बैंक द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह बदलाव ग्राहकों को अधिक सुरक्षित, तेज और आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। माइग्रेशन प्रक्रिया के दौरान शाखाओं में होने वाले नियमित बैंकिंग कार्यों से लेकर एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed