मण्डी जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों के नए फोकल पॉइंट्स निर्धारित, अधिसूचना जारी

मण्डी: जिला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने मंडी जिले में कार्यरत विभिन्न गैस एजेंसियों के अंतर्गत आने वाले नए फोकल पॉइंट्स के लिए 14.2 किलोग्राम, 10 किलोग्राम और 5 किलोग्राम भार के घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की डिलीवरी दरें (अतिरिक्त कुली/ट्रांसपोर्टेशन शुल्क) निर्धारित की हैं।

इसके दृष्टिगत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा रूट चार्ट एवं नए फोकल प्वाइंट्स के संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार मैसर्स टारना गैस सर्विस, मंडी के लिए टिक्कर कलां क्षेत्र, मैसर्स शहीद यशवंत इंडेन गैस सर्विस, नेरचौक के लिए सकरवाहण, लोअर ततियार और अप्पर ततियार, मैसर्स शहीद खेम चंद गैस सर्विस, कोटली के लिए बरनोटा तथा परोल, खिली, नलोह व कड़कोह, एचपीएससीएससी इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर, जोगिंदर नगर के लिए करमानी बस्ती, बनौण से बाबा कुटिया, कुराती धागों से घारथोली, लांघा, भटवाड़, एचपीएससीएससी इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर, सरकाघाट के लिए साईन जारलू, रडू सदोआ, जंधरुं कलां, नलशा, गरोह और बांधल ब्राह्मण, एचपीएससीएससी इंडेन, करसोग के लिए करसोग के विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों जैसे नाली, बेलूधार, पथरावी, महोग नाला, शकेलाड आदि तथा एचपीएससीएससी इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर, पधर के लिए भुभू से चमाह, गधीबगला लल्लू, भतेहड़, और भदवाहन आदि और मांडव इंडेन गैस सर्विस के लिए सेगली से भुराता, डुमास और रकनी निर्धारित किए गए हैं।
प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जहां तक सड़क मार्ग ठीक है, जिसे नए फोकल प्वांईट में जोड़ा जा सकता है, वहां तक का सड़क के फिटनेस एवं दूरी प्रमाण पत्र प्रस्ताव सहित जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले या सम्बन्धित निरीक्षक कार्यालय को प्रेषित करें।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed