शिमला: अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी पर विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रदेश ने किया कार्यक्रम आयोजित
शिमला: अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी पर विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रदेश ने किया कार्यक्रम आयोजित
अशोक सिंघल के जीवन व उनके द्वारा वेद शिक्षा, संत समाज, गुरुकुल, गौरक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को लोगों के समक्ष रखा
शिमला: विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रदेश द्वारा अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष के निमित्त देश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी निमित्त हिमाचल का उद्धघाटन कार्यक्रम गेयटी थिएटर, शिमला में रहा। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा मुख्य वक्ता के रूप में तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक प्रो. वीर सिंह रांगड़ा , कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। पूज्य स्वामी तन्महिमा नंद महाराज रामकृष्ण मिशन का भी आशीर्वचन उपस्थित लोगों को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्र गीत तथा राष्ट्र गान से हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन किया किया। लेखराज राणा क्षेत्र मंत्री विश्व हिंदू परिषद् ने कार्यक्रम की भूमिका रखी। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. वीर सिंह रांगड़ा ने अशोक सिंघल के जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता बजरंग लाल बागड़ा केंद्रीय महामंत्री विहिप ने श्रीराम जन्मभूमि के पुरोधा अशोक सिंघल के जीवन तथा उनके द्वारा समरसता, वेद शिक्षा,संत समाज, गुरुकुल, गौरक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को लोगों के समक्ष रखा। कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला कारसेवक राजदुलारी सूद तथा योगाचार्य विनोद को सम्मानित किया गया। राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने जन्मभूमि के प्रति अपने कर्तव्यों, अपने संस्कारों तथा अशोक सिंघल के द्वारा हिंदू समाज के प्रति किए गए कार्यों को विस्तृत रुप से प्रस्तुत किया साथ ही श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में उनके महत्वपूर्ण योगदान को और उनके द्वारा किए गए कार्यों को अपने जीवन में उतारने का आवाहन किया। विहिप के प्रांत अध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं तथा अधिकारियों, प्रेस, तथा विभिन्न संगठनों से आए कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रांत मंत्री अधिवक्ता तुषार डोगरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी राष्ट्रीय सेविका समिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विभिन्न संस्थाओं के प्रमुख कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।