शिमला: ठियोग के शीतला माता मंदिर में चोरी के मामले में 35 वर्षीय आरोपी
शिमला: ठियोग के शीतला माता मंदिर में चोरी के मामले में 35 वर्षीय आरोपी
शिमला: पुलिस थाना ठियोग के तहत कराना स्थित शीतला माता मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 5 -6 अक्टूबर की मध्यरात्रि को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर में रखे चांदी, सोने की वस्तुओं तथा करीब 10,000 रुपये की नकदी चोरी कर ली गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना ठियोग में अभियोग संख्या 151/26 6 अक्टूबर के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 एवं 331(4) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी राजेन्द्र उर्फ बिकू (35 वर्ष), निवासी तहसील ठियोग, जिला शिमला को 11 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में चोरी की संपत्ति की बरामदगी सहित अन्य पहलुओं की जांच जारी है।