प्रवासी श्रमिकों के लिए ट्रेनें चलाने के लिए राज्यों से इजाजत की जरूरत नहीं : रेलवे

पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन फिर से नियमित रूप होगा से 11 अक्टूबर से शुरू

जम्मू: उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के अंतर्गत आने वाले पठानकोट  – जोगिंदर नगर  नैरोगेज रेल सेक्शन पर यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर है।

नैरोगेज  ट्रैक को सभी सुरक्षा मानकों पर सुरक्षित और ट्रेन संचालन के लिए फिट पाए जाने के बाद रेल प्रशासन ने इस मार्ग पर अस्थायी रूप से बंद की गई ट्रेन सेवाओं को पुनः बहाल करने का निर्णय लिया है।

यह निर्णय जम्मू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  द्वारा अनुमोदित किया गया है। अनुमोदन के अनुसार दिनांक 11 अक्टूबर 2026 से इस सेक्शन पर कुल चार जोड़ी नैरोगेज ट्रेनों का संचालन नियमित रूप से फिर से शुरू कर दिया जाएगा। इन ट्रेनों के फिर से चलने से पठानकोट, कांगड़ा, बैजनाथ, ज्वालामुखी रोड और जोगिंदर नगर क्षेत्र के हजारों दैनिक यात्रियों, छात्रों, व्यापारियों और पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा। 

नैरोगेज ट्रेनों पुनः बहाल की जा रही ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। पहला, पठानकोट – बैजनाथ पपरोला के बीच दो जोड़ी ट्रेनें, ट्रेन संख्या 52465/52470 और ट्रेन संख्या 52467/52474 अपने निर्धारित समय और स्टेशनों पर चलेंगी। दूसरा, बैजनाथ पपरोला – ज्वालामुखी रोड  के बीच एक जोड़ी ट्रेन, ट्रेन संख्या 52464/52469 का संचालन किया जाएगा, जो ज्वालामुखी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत सुविधाजनक होगी। तीसरा, बैजनाथ पपरोला – जोगिंदर नगर के बीच एक जोड़ी ट्रेन, ट्रेन संख्या 52473/52472 चलाई जाएगी, जिससे जोगिंदर नगर तक का सीधा संपर्क पुनः स्थापित हो जाएगा।

जम्मू मंडल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। रेल प्रशासन ने सभी संबंधित स्टेशनों को ट्रेनों के सुचारू परिचालन के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा से पूर्व रेल मदद हेल्पलाइन 139, NTES ऐप या संबंधित रेलवे स्टेशन की पूछताछ खिड़की से ट्रेनों के समय की पुष्टि अवश्य कर लें।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed