ताज़ा समाचार

पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत..

शिमला:  शिमला के मिडल बाजार स्थित एक होटल में आज ठहरे युवक की मृत्यु होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच शुरू की गई।

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतक उमेश सिंगला, निवासी तहसील ननखड़ी, दिनांक 22 नंवबर को होटल में ठहरा था। देर रात युवक की स्थिति ठीक न होने की सूचना होटल कर्मचारियों को मिली, जिसके बाद उसे उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। पुलिस की सहायता से युवक को IGMC शिमला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच के लिए SFSL टीम को भी बुलाया गया है।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा आगामी कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार अमल में लाई लायेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed