शिमला: शिमला स्थित संकट मोचन मंदिर में 1 नंवबर को चोरी की वारदात सामने आई थी, जिसमें मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर सोने एवं चांदी के आभूषण तथा दानपात्रों से नकदी चोरी की गई थी। इस संबंध में पुलिस थाना पश्चिम, शिमला में अभियोग संख्या 236/26 दिनांक 01.11.2026, धारा 331(4) व 305(D) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस द्वारा CCTV फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर चोरी की वारदात में संलिप्त हितेन्द्र कंवर (31 वर्ष), निवासी बसंतपुर, तहसील सुन्नी, जिला शिमला की पहचान की गई। आरोपी को दिनांक 23 नंबवर को धारा 120B BNS के तहत गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी से चोरी की वारदात के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच जारी है।