शिमला: संकट मोचन मंदिर के चोरी हुए चांदी के आभूषण बरामद

शिमला: संकट मोचन मंदिर चोरी मामले में शिमला पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मंदिर की संपत्ति बरामद की है। अभियोग संख्या 236/26 दिनांक 01.11.2026, धारा 331(4), 305(D) BNS, पुलिस थाना पश्चिम, जिला शिमला के तहत दर्ज मामले में आरोपी हितेन्द्र कंवर उर्फ बंटी (31 वर्ष), निवासी बसंतपुर, तहसील सुन्नी, जिला शिमला को 23 नंवबर को धारा 120B BNS के तहत गिरफ्तार किया गया था।

मामले के आगामी अन्वेषण के दौरान  23 नंवबर को आरोपी हितेन्द्र कंवर की निशानदेही पर कमयाणा, भराड़ी के समीप जंगल से संकट मोचन मंदिर से चोरी की गई संपत्ति बरामद की गई। बरामद सामान में हनुमान जी की गदाएं, चांदी के मुकुट, छत्र, पायल, कड़े, कुंडल, कटोरियां, चम्मच, हार, चांदी की जोत, चरण पादुकाएं सहित विभिन्न धार्मिक आभूषण एवं अन्य वस्तुएं शामिल हैं।

बरामदगी के दौरान संकट मोचन मंदिर के ट्रस्टी भी मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने बरामद सामान की पहचान मंदिर से चोरी हुई संपत्ति के रूप में की। । पुलिस द्वारा चोरी की गई संपत्ति की 100% बरामदगी कर सभी सामान नियमानुसार कब्जे में लिया गया है।

मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed