ताज़ा समाचार

शिमला: ठियोग में मारपीट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

शिमला: ठियोग क्षेत्र में 4 अक्टूबर को हुई मारपीट की घटना के संबंध में पुलिस थाना ठियोग में  5 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस मिली जानकारी अन्सुअर प्राप्त शिकायत के अनुसार, दिनेश वेक्टा और अजय गजौत अपने घर के पास गाड़ी पार्क कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने दोनों के साथ बहसबाजी और मारपीट की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 अक्टूबर  को इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। मामले की जांच के दौरान गाड़ी के चालक आकाश (33 वर्ष), निवासी गांव कडैल, तहसील कोटखाई, जिला शिमला की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया है।

शिमला पुलिस जिला में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शांति भंग करने वाली गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed