शिमला: 10 ग्राम चिट्टे के साथ युवती सहित तीन गिरफ्तार
शिमला: 10 ग्राम चिट्टे के साथ युवती सहित तीन गिरफ्तार
शिमला: शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना वेस्ट शिमला की टीम ने चिट्टा/हेरोइन की बरामदगी के संबंध में कार्रवाई की है।
पुलिस की यह कार्रवाई 7 अक्तूबर को की गई। स्पैशल सेल शिमला की पुलिस टीम द्वारा घनाहट्टी के नलहट्टी क्रॉसिंग के आसपास जांच कर रही थी।इसी दौरान टीम ने एक वाहन को जांच के लिए रोका। वाहन में तीन लोग सवार थे। तलाशी के दौरान यशपाल ठाकुर पुत्र धनी राम ठाकुर, तहसील एवं जिला बिलासपुर, आयु 25 वर्ष, ललित कुमार पुत्र स्वर्गीय लच्छी राम, तहसील अर्की, जिला सोलन, आयु 34 वर्ष तथा निकिता दत्त पुत्री शिवदत्त, तहसील एवं जिला शिमला, आयु 26 वर्ष के कब्जे से कुल लगभग 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।
मामले में पुलिस ने थाना वेस्ट शिमला में एफआईआर संख्या 213/2026 दर्ज की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत कार्रवाई की गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।