आरटीए बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन
आरटीए बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन
ऊना: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक जल्द आयोजित की जाएगी। बैठक में बस परमिट के स्थानांतरण, संशोधन, परमिट के प्रत्याहरण, ऑटो रिक्शा तथा स्कूल बसों के परमिट से संबंधित मामलों पर विचार किया जाएगा।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ), ऊना समीर दत्ता ने जिला के सभी निजी बस मालिकों, स्कूल प्रबंधकों, ऑटो रिक्शा संचालकों तथा संबंधित आवेदकों से कहा है कि वे अपने आवेदन 13 अक्तूबर, 2026 तक किसी भी कार्य दिवस पर आरटीओ कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि स्टेज कैरिज परमिट से संबंधित आवेदकों को नए निर्धारित प्रपत्र पर ही आवेदन करना होगा। यदि किसी आवेदक ने पुराने प्रपत्र पर आवेदन किया है तो उसे भी नए निर्धारित प्रपत्र पर दोबारा आवेदन करना होगा। अन्यथा संबंधित आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी आवेदक की होगी।