शिमला में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस ने मनाया काला दिवस…
शिमला में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस ने मनाया काला दिवस…
शिमला: जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी और ग्रामीण की ओर से मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस नेताओं और सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार व गिरफ्तारी के विरोध में काला दिवस मनाया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने हाथों पर काले रिबन बांधकर सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर अलोकतांत्रिक ढंग से विपक्ष की आवाज को कुचलने का सीधा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता खतरे में है। कांग्रेस ने विपक्ष के प्रमुख नेताओं को अवैध रूप से हिरासत में लेने (डिटेन करने) और उनके साथ की गई बदसलूकी की कड़े शब्दों में निंदा की। नेताओं ने कहा कि सरकार की यह कार्रवाई पूरी तरह से तानाशाही और अलोकतांत्रिक है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित नंदा , सोनिया, कृष्णा, रीना पुंडीर, बबली , जिला कमेटी शिमला शहरी के दीपक सुंद्रियाल, रवि राणा, कुश पाल सिंह, जय प्रकाश, उमा वर्मा ,महासचिव मुकेश भाटिया, दीक्षित जोगटा, सुमित गौतम,सचिव गुरविंदर सिंह, पुनीत, गौरव, संदीप ठाकुर , महिन्द्रजीत बबलू ,पंकज, रंजीत कर्नल, कुमार मौजूद रहे।
वहीं जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी व ग्रामीण ने भी आज उपायुक्त कार्यालय शिमला के समक्ष मौन प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नई दिल्ली में शीर्ष नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की अवैध हिरासत, तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चुनाव आयोग कार्यालय दिल्ली की ओर शांतिपूर्ण मार्च कर रहे 300 से अधिक सांसदों के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार व गिरफ्तारी के खिलाफ किया गया।
पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय के समक्ष हाथों में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ काला दिवस की तख्तियों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग दोहराई।
आज के इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अमित नंदा, कैलाश फेडररेशन के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, डीसीसी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष हरि कृष्ण, डीसीसी शहरी अध्यक्ष इंदरजीत के अतिरिक्त पवन वर्मा, देवेंद्र ठाकुर, संधिरा शीनू, महेश वर्मा, अनु ठाकुर, दीपक सुंदरियाल, रीना पंढरी, सोनिया चौहान, रीना कश्यप, मुकेश भाटिया, प्रियंका, अनीता शर्मा, विक्रम ठाकुर, जितेंद्र ब्रागटा, संजय ठाकुर, कुलदीप कुमार के अतिरिक्त पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।