उत्तराखंड के हल्द्वानी “शुद्धिकरण” विवाद पर शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन; मुख्यमंत्री सहित मंत्री, नेता हुए शामिल

शिमला: शिमला में आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस दवारा लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए राज्यस्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज FIR के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे  की जनसभा के बाद मंच के शुद्धीकरण जैसी घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थी। दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय  राहुल गांधी  के खिलाफ FIR दर्ज करना लोकतांत्रिक मूल्यों और असहमति की आवाज़ को दबाने का प्रयास है। भाजपा की सरकारें यह न भूलें कि संविधान सर्वोच्च है। सत्ता के बल पर संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने की किसी भी कोशिश का हम पुरज़ोर विरोध करेंगे। उहोने कहा कि SC/ST एक्ट के तहत राहुल गांधी जी के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में हमारा यह आंदोलन समानता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए है। इस संघर्ष में पूरा हिमाचल एकजुट है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खरगे जी की जनसभा के बाद शुद्धीकरण की घटना पर दो दिन पहले राहुल गांधी जी ने दोषियों के खिलाफ FIR की माँग की थी। मगर कार्रवाई दोषियों पर करने के बजाय राहुल गांधी जी पर ही FIR दर्ज कर दी गई। यह लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।भाजपा धर्म और जाति के नाम पर समाज को बाँटने के बाद अब राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत जैसे विषयों को भी विवाद का हिस्सा बना रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी  सच और संविधान के रास्ते पर चल रहे हैं। रास्ते में कितनी भी मुश्किलें आएँ, सच्चाई को रोका नहीं जा सकता। जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ल्लिकार्जुन खरगे के सभा स्थल के शुद्धिकरण जैसी निंदनीय घटना के खिलाफ आवाज उठाने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध FIR दर्ज किया जाना भाजपा सरकार की तानाशाही और लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने की मानसिकता को दर्शाता है।  शिमला में भाजपा के खिलाफ आयोजित धरना-प्रदर्शन में प्रदेश के  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू , उपमुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री, मंत्रिमंडल के सदस्यों, कांग्रेस विधायकों, पूर्व विधायकों, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता की आवाज़ को पूरी मजबूती से उठा रहे हैं। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर उनकी आवाज़ को न तो दबाया जा सकता है और न ही कांग्रेस पार्टी को जनहित के मुद्दों से पीछे हटाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। नफरत, भेदभाव और राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति के विरुद्ध हम सड़क से सदन तक अपनी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे। लोकतंत्र की आवाज़ को FIR से नहीं दबाया जा सकता। संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed