हिमाचल: श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

शिमला : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस नेताओं ने अयोध्या के राम मंदिर के दान की चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से राम मंदिर तक राम भजन करते हुए जलूस निकाला। प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों सहित कार्यकारणी के सदस्यों,कांग्रेस विधायकों, पूर्व विधायकों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं,अग्रणी संगठनों व विभागों के पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राम भजन गाते हुए लोगों की धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने वालों को जमकर कोसा।
शिमला में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से राम मंदिर तक राम भजन करते हुए जलूस निकाला।
इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह इस चोरी के मुख्य गुनहगारों को बचाने में लगी है। सच को छिपाया जा रहा है। जांच के नाम पर लीपापोती हो रही है।
राठौर ने कहा कि इस चोरी के महापाप पर कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं।  राठौर ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में भाजपा ने देश मे रजनीति करते हुए लोगों की भावनाओं से खेला। लोगों ने राम मंदिर निर्माण के लिए खुल कर दान भी दिया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से हजारों करोड़ की चोरी से साफ है कि यह सब भाजपा के सरंक्षण में ही हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामलें पर खामोश बैठे है। राम मंदिर निर्माण के समय उन्होंने देश विदेश के लोगों से दान देने की अपील भी की थी,आज उनकी इस चोरी पर खामोशी बहुत ही संदेहास्पद है।
शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने इस दौरान कहा कि आज तो यह प्रदर्शन जिला मुख्यालय शिमला में ही हुआ है आगे अब यह हर ब्लॉक व गांव गांव में होगा और श्री राम पर राजनीति करने वाली भाजपा की पूरी पोल खोली जाएगी।
शिमला में इस धरना प्रदर्शन में कुलदीप सिंह राठौर , हरीकृष्ण हिमराल,इंद्रजीत सिंह के अतिरिक्त कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा ,रमेश ठाकुर,केहर सिंह खाची,चंद्र शेखर,पूर्व विधायक सोहन लाल, आदर्श सूद, चिरंजी लाल, चेयरमैन दीपक राठौर, बलदेव ठाकुर,विनीत गौतम,सोनिया चौहान, बीडीसी चेयरमैन जीत ठाकुर, कौशल्या शर्मा, सत्या वर्मा सुन्नी, बृज लाल रामपुर, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र रेटका, संदीप शरोल, प्रियंका तंवर, अनीता शर्मा, बी. डी. सी. सदस्य लाल सिंह, विशाल, ओम प्रभा , शीतल, अनीता, अंकिता , सत्या वर्मा रुलदुभाटा,पार्षद विशाखा मोदी, प्रवीण गुप्ता, शमीना , ममता , प्रधान जितेंद्र ठाकुर, कैप्टन एस. के. सहगल,देवेंद्र बंटी, लाल चंद, शिव लाल, दिनेश चौहान, संजय शर्मा, जितेंद्र मेहता, राम कृष्ण शांडिल, प्रदीप वर्मा, कमल प्रकाश, उमा कौशल, ऊमंग बंगा , जगदीश ठाकुर, प्रवीण, दिनेश मेहता, हरीश, दिनेश, शांडिल, आर. पी. सिंह, वीनेश ठाकुर, अनीता वर्मा, वेद प्रकाश शांढिल, अनीता ठाकुर, शशी ठाकुर , अनीता शॅमा खटनोल, प्रभा वर्मा, वृंदा, आशा, रोशन, कुलदीप ठाकुर, विक्रांत, विक्रम ठाकुर, विमला, शोभा, बिट्टू घारू, ज्योति खन्ना महा सचिव, विवेक थापर, नरेश कैंथला, अक्षित नंदा, जोगटा, रूप लाल, वनिता वर्मा, सबला राम, प्रभा र्वमा , अनिल तंवर , शशी , दीपा जयपाल के अतिरिक्त पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed