भाजपा ने आस्था का राजनीतिकरण कर इस दान के धन का दुरुपयोग किया – विनय कुमार

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कांग्रेस प्रदेश में राम के दान पात्र की लूट व बेरोजगारों के साथ हो रहें घोर अन्याय, नीट पेपर लीक जैसे कई मामलों को जनता के बीच लेकर जाएगी। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के लाखों लोगों ने भी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये करोड़ो दान में दिए है और उनके दान की चोरी से प्रदेश के लोग आहत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आस्था का राजनीतिकरण कर इस दान के धन का दुरुपयोग किया। मंदिर निर्माण की जगह अपने कुछ चुनिंदा लोगों और बिचौलियों की जेबें भरी। जून 2026 में राम मंदिर के दानपात्र से लगभग 7 से 7.5 करोड़ का चढ़ावा संगठित तरीके से चोरी की घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रस्ट की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े किए है।

विनय कुमार ने आज यहां इस लूट के मुख्य अपराधियों को पकड़ने के लिये स्थानीय राम मंदिर व जाखू में श्रीहनुमान जी के मंदिर  में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों व अन्य नेताओं के साथ विशेष पूजा अर्चना करने के बाद कहा कि भगवान श्रीराम के प्रकोप से अब भाजपा को कोई नही बचा पायेगा। 

विनय कुमार ने कहा  कि अयोध्या में ट्रस्ट ने बाग बिजनेसी सौदे में 2 करोड़ की खरीदी गई ज़मीन को सिर्फ 10 मिनट में 18.5 करोड़ में  खरीदा । देश के इतिहास में भाजपा का भ्रष्टाचार का यह एक कीर्तिमान है।

विनय कुमार ने कहा कि इस पूरे मामलें की जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में की जानी चाहिए। उन्होंने दान चढ़ावे की राशि के पूरे लेखे जोखे का श्वेतपत्र जारी करने की मांग करते हुए कहा है कि प्रदेश कांग्रेस जल्द ही सभी जिलों व ब्लॉकों में इस महाघोटाले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी,और लोगों को इस महाघोटाले की पूरी जानकारी देंगी।

विनय कुमार ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही लोगों की धामिक भावनाओं से खेल कर देश की साम्प्रदायिक सौहार्द को कमजोर करने की कोशिश की है। लोकतंत्र को कमजोर कर,संवैधानिक संस्थाओं के अधिकारों का हनन कर विपक्ष के नेताओं पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

————————

विनय कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ केंद्र की भाजपा सरकार ने  आरडीजी बंद कर प्रदेश के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है। इस अन्याय में प्रदेश के भाजपा नेता भी शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग भाजपा की राजनीति से अब भलीभांति परिचित हो गए है। सत्ता प्राप्ति के लिए वह किस हद तक नीचे जा सकते है यह प्रदेश के लोगों ने देख लिया है। अब भाजपा के किसी बहकावे में प्रदेश के लोग आने वाले नही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed