सुंदरनगर (निहरी), : पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के तहत पंचायत समिति निहरी के अंतर्गत 15 ग्राम सभाओं के लिए हुए बीडीसी चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने जानकारी दी कि ग्राम सभा 1-रोहांडा से विद्या देवी, 2-दुम्मट बैहली से शालू, 3-झुंगी से प्रोमिला देवी, 4-घरोट से जयवंती, 5-बाढो रोहाड़ा से विमला चौहान, 6-प्रेसी से देवी सिंह कौशल, 7-घड़ोई से सोमा देवी, 8-धन्यारा से राज कुमार, 9-बोई से अमरेंद्र कुमार, 10-जरल से सुरेंद्र कुमार, 11-बन्दली से कमला देवी, 12-सोझा से तरुण, 13-मरहड़ा से किशोरी लाल, 14-बलग से दवेंद्र कुमार तथा 15-निहरी से लता देवी निर्वाचित घोषित हुए हैं।
निर्वाचन अधिकारी ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए शांतिपूर्ण एवं सफल चुनाव प्रक्रिया में सहयोग के लिए मतदाताओं, कर्मचारियों तथा सुरक्षा बलों का आभार व्यक्त किया।