हिमाचल: तीसरे चरण में 80 फीसदी से अधिक मतदान; जिला-वार मतदान का विवरण..
हिमाचल: तीसरे चरण में 80 फीसदी से अधिक मतदान; जिला-वार मतदान का विवरण..
हिमाचल: प्रदेश में आज तीसरे चरण आज सुबह 7 बजे शाम तक मत पत्र मत पेटी के माध्यम से 1189 ग्राम पंचायतों में मतदान संपन्न करवाया गया। सायं 7:00 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल मतदान लगभग 80% दर्ज किया गया, जिसमें अंतिम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत वृद्धि होने की संभावना है। जिला सिरमौर एवं कुल्लू में सर्वाधिक लगभग 85% मतदान दर्ज किया गया जबकि जिला लाहौल-स्पिति में न्यूनतम लगभग 71% मतदान हुआ। जिला सिरमौर में सर्वाधिक महिला मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया, जो लगभग 86% रहा। राज्य के 9 जिलों में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत पुरुष मतदाताओं की तुलना में अधिक दर्ज किया गया, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में महिलाओं की बढ़ती सहभागिता एवं सशक्तिकरण को दर्शाता है। इसी प्रकार जिला सिरमौर के विकास खंड ददाहू की ग्राम पंचायत भाटगढ में सर्वाधिक लगभग 95% मतदान दर्ज किया गया। तृतीय चरण में जिला-वार मतदान का विवरण निम्नानुसार है:
निर्वाचन के तीनों चरणों में 3758 ग्राम पंचायत में प्रदेश में कुल मतदान 81% दर्ज किया गया है। वर्ष 2021 में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनावों के तीनो चरणों में 3473 ग्राम पंचायत में प्रदेश में लगभग 78% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत प्रधान, उप-प्रधान तथा वार्ड सदस्य पदों की मतगणना प्रक्रिया वर्तमान में जारी है तथा इनके परिणाम आज देर रात्रि तक घोषित किए जाने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, 250 जिला परिषद वार्डों तथा 1684 पंचायत समिति वार्डों के लिए मतगणना कल दिनांक 31 मई, 2026 को सम्पन्न करवाई जाएगी तथा उक्त पदों के निर्वाचन परिणाम मतगणना के तुरन्त पश्चात् घोषित किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त विकास खण्ड रामपुर की ग्राम पंचायत नरैन के वार्ड संख्या। ब्रान्ली। में पुनः मतदान हुआ क्योंकि 26.05.2026 को मतदान के दौरान स्वास्तिक चिन्ह स्टाम्प के साथ नोटा मार्क स्टाम्प का प्रयोग किया गया था। मतदान संपन्न होने के उपरांत उक्त वार्ड में मतदान लगभग 88% रहा। जिला चम्बा के तिस्सा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत समवाल के वार्ड संख्या-2 में निर्वाचन स्थगित किया गया था। उक्त वार्ड में मतदान आज दिनांक 30 मई, 2026 को संपन्न किया गया जिसमे मतदान लगभग 91% रहा तथा मतगणना एवं परिणामों की घोषणा 31 मई, 2026 को की जाएगी। साथ ही दिनांक 17 मई 2026 को संपन्न 4 नगर निगमों के चुनावों की मतगणना भी कल 31 मई 2026 को प्रातः 9 बजे से करवाई जाएगी और इनके परिणाम मतगणना के पश्चात् घोषित किये जायेंगे।
तीनों चरणों का मतदान सामान्यतः शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग जिला प्रशासन, निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों तथा मतदाताओं का लोक तंत्र के इस पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में दिए गए सहयोग हेतु हार्दिक आभार व्यक्त करता है।