तीसरे व अंतिम चरण के चुनाव में जिला बिलासपुर की 58 ग्राम पंचायतों में हुआ 78.66 प्रतिशत मतदान

बिलासपुर : श्री नैना देवी जी विकास खण्ड में हुआ सबसे अधिक 82.17 प्रतिशत जबकि सबसे कम घुमारवीं विकास खण्ड में दर्ज हुआ 76.40 प्रतिशत मतदान

बिलासपुर, 30 मई: जिला बिलासपुर की पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे व अंतिम चरण में आज कुल 78.22 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। जिनमें सबसे अधिक मतदान श्री नैना देवी जी विकास खण्ड में 82.17 प्रतिशत जबकि सबसे कम मतदान घुमारवीं विकास खण्ड में 76.40 प्रतिशत दर्ज हुआ है।

तीसरे चरण में जिला में कुल 87 हजार 68 मतदाताओं में से 68 हजार 490 मतदाताओं ने मतदान में अपनी भागीदारी दर्ज करवाई है। जिनमें 43 हजार 477 महिला मतदाताओं में से 35 हजार 625 तथा 43 हजार 591 पुरुष मतदाताओं में से 32 हजार 865 ने अपने मत का प्रयोग किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रमानुसार जिला की पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे व अंतिम चरण के चुनाव में जिला की 58 ग्राम पंचायतों के 326 वार्डों में मतदान करवाया गया, जिनमें विकास खण्ड सदर बिलासपुर की 15 पंचायतों के 79 वार्ड, घुमारवीं की 21 पंचायतों के 123 वार्ड, श्री नैना देवी जी की 07 पंचायतों के 37 वार्ड तथा झंडूता विकास खण्ड की 15 ग्राम पंचायतों के 87 वार्ड शामिल है में आज प्रातः 7 बजे से सांय 3 बजे तक मतदान करवाया गया।

उन्होंने बताया कि विकास खण्ड सदर बिलासपुर के कुल 15 पंचायतों में 81.88 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, यहां कुल 18 हजार 832 मतदाताओं में से 15 हजार 419 मतदाताओं ने भाग लिया। इसी तरह जहां विकास खण्ड घुमारवीं के कुल 21 पंचायतों में 76.40 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 36 हजार 494 मतदाताओं में से 27 हजार 881 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया तो वहीं विकास खण्ड श्री नैना देवी जी के कुल 07 पंचायतों में 82.17 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 9 हजार 475 मतदाताओं में से 7 हजार 786 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। जबकि विकास खण्ड झंडूता के कुल 15 ग्राम पंचायतों में 78.16 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, यहां कुल 22 हजार 267 मतदाताओं में से 17 हजार 404 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed