शिमला: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने की श्रद्धांजलि अर्पित

शिमला: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए पार्टी नेताओं ने उनके छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि राजीव गांधी की उस समय की सोच आज भी हमारा मार्ग प्रशस्त करती है। देश में आईटी क्रांति उन्ही की देन रही,18 साल के युवाओं को वोट देने का अधिकार भी उन्ही कि देन है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र सदैब उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि राजीव गांधी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि वही होगी,जब हम उनके दिखाएं पथ का अनुसरण करते हुए देश की एकता और अखण्डता को कायम रखने के लिये एकजुटता के साथ आगे आएं।
प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के प्रेरणादायक थे। देश की एकता और अखण्डता के लिये उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आज देश को विघटनकारी ताकतों से बचाने की जरूरत है।
ज़िंटा ने कहा कि राजीव गांधी की सोच ने आज आधुनिक भारत को पूरे विश्व में एक नई पहचान दी है और इस पहचान को कायम रखते हुए इसे आगे बढ़ाने का दायित्व कांग्रेस पार्टी के हर नेता,पदाधिकारी व कार्यकर्ता पर है।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा, महा सचिव चंद्र शेखर,सोनिया चौहान,सुरेश नागटा, राजनैतिक सचिव विकास कालटा,नगर निगम की उप महापौर उमा कौशल,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, कार्यकारी अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर,शिमला शहरी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित नगर निगम के पार्षदगण,महिला कांग्रेस, सेवादल,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई व विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
———————— प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी को आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा। देश को सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और पंचायती राज सुदृढ करने के लिये उनके कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। युवा शक्ति को राजनीति और विकास से जोड़ने का कार्य किया तथा देश को 21वीं सदी की सोच के साथ आगे बढ़ाने का सपना जो उन्होंने देखा था,उस सपने को साकार करना हम सबका दायित्व है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और विकासात्मक सोच को देश हमेशा याद रखेगा।
विनय कुमार ने कहा कि राजीव गांधी का योगदान भारतीय लोकतंत्र, शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकी विकास के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह राजीव गांधी जी के बताए मार्ग पर चलकर देश और समाज के विकास में अपना योगदान देने को आगे आएं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed