प्रदेश के सभी विधायक वेबसाइट में डालें अपनी सम्पति का ब्यौरा, 29 अगस्त को सदन में लाया जाए संकल्प

2019 चुनाव के लिए प्रचार के दौरान बूथों से चंदा जुटाएगी कांग्रेस

शिमला : कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यह बात कही। शुक्रवार को सुक्खू ने पार्टी के जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की। कार्यकर्ता इस अभियान में जहां पार्टी नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे। वहीं, बूथ स्तर पर पार्टी के लिए चंदा भी जुटाएंगे। सुक्खू ने कहा कि राशि जुटाने के साथ कार्यकर्ता अपने अपने बूथ में यह भी जनता को बताएंगे कि पूर्व यूपीए सरकार के समय आरटीआई, खाद्य सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार का अधिकार मिला, लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई आसमान पर है।

28 फरवरी 2019 तक यह अभियान चलेगा। हर बूथ से 22,000 रुपये जुटाने का लक्ष्य है। ब्लॉक को यह धनराशि जुटाकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय भेजनी होगी। यह पैसा पार्टी फंड में जमा होगा। इसका उपयोग आने वाले लोस चुनाव में किया जाएगा। इसके लिए हर बूथ को तीन तरह की रसीद दी गई हैं। इसमें पहली रसीद 100, दूसरी 500 और तीसरी 1000 रुपये की होगी। बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं इच्छानुसार रसीद कटवा सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *